Badaun News: प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा : पूरन

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बिसौली पहुंचे भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष, पूर्व विधयक संग पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

Badaun News: प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा : पूरन

Badaun News: बिसौली, संवाददाता। भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का नगर में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर खड़े होकर पुष्प वर्षा भी की। पूरनलाल ने कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरन लाल लोधी का पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

स्वागत का उत्सव

इसके बाद गांव धर्मपुर बिहारीपुर में बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और अक्षत सिंह ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के तिरंगा चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। बुध बाजार स्थित आवास पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं सरिता वार्ष्णेय ने प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं का योगदान

आसफपुर मोड़, मेन मार्केट, मोहल्ला कटरा, बदायूं रोड स्थित गुलाब भवन सहित अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरन लाल लोधी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुये कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उद्योगपतियों की मौजूदगी

उद्योगपति निहाल सिंह, अनुपम पाठक, अमित पाठक, ओमकृष्ण, बंटू पाठक, शिव कुमार पाराशरी, रामवीर सिंह, पंकज सिंह, सनवीर पाल, रेशू वार्ष्णेय, दीपक पाठक, नितिन महाजन, हिमांशु पाठक, जतिन मिश्रा, मुकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, मोंटी महाजन, राजेश भारद्वाज, शशांक गोयल, विजय शर्मा, उत्कर्ष वार्ष्णेय, सबिता शर्मा, मोनिका सक्सेना, प्रवेश सिन्हा, अनीता शर्मा, कृष्णा गुप्ता, विमल भारद्वाज, शफी खान, एहसान नवी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

पूरन लाल लोधी का स्वागत कहाँ किया गया?
पूरन लाल लोधी का स्वागत बिसौली में कई स्थानों पर किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।