ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंछत से गिरकर घायल हुए भाजपा नेता ने दम तोड़ा

छत से गिरकर घायल हुए भाजपा नेता ने दम तोड़ा

तीन दिन पहले छत से गिरकर घायल हुये भाजपा नेता की इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गयी। परिवार वाले उसे अस्पताल से घर ले आये...

छत से गिरकर घायल हुए भाजपा नेता ने दम तोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 18 May 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

बिल्सी। तीन दिन पहले छत से गिरकर घायल हुये भाजपा नेता की इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गयी। परिवार वाले उसे अस्पताल से घर ले आये थे। यहां उसने दम तोड़ दिया। दूसरे दिन परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

भगवानदास मौर्य के पुत्र के विवाह समारोह बीती 14 मई की शाम दावत छत पर चल रही थी। इसी दावत में खाना खाने के लिए गांव निवासी एवं भाजपा के बूथ अध्यक्ष सूरजपाल पुत्र ठाकुरदास भी गया था। दावत खाकर वह छत से नीचे उतर रहा था। तभी उसका एक पैर अचानक से फिसल गया। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसका इलाज एक निजी डाक्टर के यहां करा रहे थे। बीती रविवार की शाम उसने घर पर दम तोड़ दिया। जिसका गांव की श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें