ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं भाजपा नेता की माफी के बाद हड़ताल समाप्त

भाजपा नेता की माफी के बाद हड़ताल समाप्त

सफाई कर्मचारियों ने आरोपी भाजपा नेता द्वारा माफी मांगने के बाद हड़ताल समाप्त कर...


भाजपा नेता की माफी के बाद हड़ताल समाप्त
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 13 Jul 2019 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सफाई कर्मचारियों ने आरोपी भाजपा नेता द्वारा माफी मांगने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। आज से सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर जाएंगे। चेयरमैन अनुज वाष्र्णेय ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।

बता दें कि बुधवार की सुबह पालिका के सफाई कर्मी रेगिस का वार्ड नंबर दो में सफाई के दौरान बालाजी चौक के समीप एक व्यापारी से झगड़ा हो गया था। सफाई कर्मचारी ने व्यापारी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर डाली।

लेकिन कर्मचारी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए और हड़ताल पर चले गए। तीन दिन से सफाई न होने से नगर में हाहाकार मच गया। इधर शुक्रवार को चेयरमैन ने दोनों पक्षों को बुलाया और भाजपा नेता ने सफाई कर्मचारियों से माफी मांगी। इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें