आगामी अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

भाजपा ने 5 से 21 जून 2026 तक बारह साल विश्वास, विकास और जन कल्याण के अभियान का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इसे संबोधित किया। इस दौरान कई कार्यक्रम जैसे वृक्षारोपण, जनसंपर्क, और योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेगा।

आगामी अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

भाजपा कार्यालय पर आगामी 5 से 21 जून 2026 तक चलने वाले बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई। इसे जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, वीरेंद्रराजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष चंद्र गुप्ता, अनेकपाल सिंह और चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं और सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारा है।

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, आठ से 14 जून तक विशिष्ट लोगों से विशेष जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान और विकास स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। 13 जून को जिला स्तरीय मीडिया संवाद, 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जन कल्याण शिविर और 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा। 17 जून को सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी, जबकि 18 व 19 जून को किसान मोर्चा द्वारा प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों की सहभागिता के साथ प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग कार्यक्रम होंगे। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं के लिए सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत की पहचान को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा का मूल मंत्र सेवा, संगठन और राष्ट्र प्रथम है, जिसे लेकर हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।