Badaun News: कछला में पुल से उफनाती गंगा में बिसौली के व्यापारी ने लगाई छलांग

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News: कछला में पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद तख्त पर लिटाया गया, मौजूद लोग।

Badaun News: कछला में पुल से उफनाती गंगा में बिसौली के व्यापारी ने लगाई छलांग

Badaun News: बिसौली नगर के एक व्यापारी ने कछला में पुल से उफनाती गंगा में छलांग लगा दी। व्यापारी के गंगा में कूदने की घटना को वहां मौजूद युवकों व गोताखोरों ने देख लिया और उन्हें तत्काल बचा लिया। इसके बाद व्यापारी से पूछताछ की गई और उन्हें परिवार वालों को सौंप दिया गया। व्यापारी ने गंगा में छलांग क्यों लगाई इस बात की परिवार की लोगों ने कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी।

घटनास्थल विवरण

दरअसल बिसौली नगर के मार्केट के रहने वाले व्यापारी राजीव कुमार गुप्ता गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से दुकान खोलने की बात कह कर निकले थे, लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचे और उन्होंने किसी तरह उझानी कोतवाली के कछला गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दी। व्यापारी राजीव कुमार गुप्ता को गंगा नदी में पूछते देख गोताखोर डेविड तोमर, राजीव गुप्ता ने उन्हें अन्य लोगों की मदद से गंगा सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उधर राजीव गुप्ता का कोई पता न चलने पर उनके परिवार के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर राजीव की तलाश करने की मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन इसी दौरान सूचना मिली कि राजीव गुप्ता ने कछला में पुल से गंगा में छलांग लगी थी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। इसके बाद पहुंचे परिवार वालों ने राजीव को अपने साथ ले लिया और घर ले आए हालांकि गंगा में कूदने के पीछे क्या वजह रही। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों ने अभी पुलिस को भी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है। इलाज के बाद परिजनों ने सौंप दिया है。

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजीव कुमार गुप्ता ने गंगा में क्यों कूद लगाई?−
इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने अभी पुलिस को नहीं दी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: कछला में पुल से उफनाती गंगा में बिसौली के व्यापारी ने लगाई छलांग