दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर दंपति घायल

Feb 17, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - कछला में मथुरा बरेली हाइवे पर राधे लाल इंटर कॉलेज के सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दंपति, जय सिंह और उनकी पत्नी अमृता देवी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा बाइक सवार टक्कर के बाद फरार हो गया।

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर दंपति घायल

कछला। उझानी कोतवाली के कछला स्थित मथुरा बरेली हाइवे पर राधे लाल इंटर कालेज के सामने आमने सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार अपनी पत्नी सहित घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र गांव न्यौली के रहने वाले जय सिंह अपनी पत्नी अमृता देवी के साथ अपने साले की लडकी शादी में सम्मिलित होने अथइया गांव जा रहे थे। बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;