डंपर को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, परीक्षार्थी सहित दो घायल
Badaun News - बिजनौर-बदायूं हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत में हायर सेंटर बदायूं रेफर किया गया। युवक बाइक से परीक्षा दिलाने जा रहे थे जब यह हादसा हुआ।

बिल्सी, संवाददाता। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर मंगलवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बदायूं रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेह नगला निवासी संदीप कुमार पुत्र प्रेम सिंह अपने चचेरे भाई अमित कुमार पुत्र एवरन सिंह को दसवीं की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित चूरामन इंटर कॉलेज ले जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित रामदास-बृजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, नगला डल्लू के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया।
इसी दौरान सड़क पर पड़ी बजरी के कारण बाइक काफी दूर तक फिसलती चली गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


