ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं भाकियू ने मांगी अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे की सुविधा

भाकियू ने मांगी अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे की सुविधा

भारतीय यूनियन संयुक्त मजदूर यूनियन की बैठक मालवीय आवास गृह पर की गयी। जिसमें भाकियू नेता कल्लू राम सक्सेना ने कहा कि दातागंज स्वास्थ्य केंद्र पर...


भाकियू ने मांगी अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे की सुविधा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 17 Sep 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। संवाददाता

भारतीय यूनियन संयुक्त मजदूर यूनियन की बैठक मालवीय आवास गृह पर की गयी। जिसमें भाकियू नेता कल्लू राम सक्सेना ने कहा कि दातागंज स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को स्वास्थय सेवाओं का बेहतर लाभ नहीं मिल रहा है। यहां पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे की सुविधा दिलाई जाये।

जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने कहा कि नई कृषि नीति किसानों के हित में नहीं है। जल्द नई कृषि नीति वापस की जाये। तहसील अध्यक्ष रूप सिंह यादव ने कहा कि जिले में किसानों पर फर्जी मुकदमें लिखे जा रहे हैं। जो कि गलत है। किसान नेता धमेंद्र सिंह ने कहा किथाना सिविल लाइंस चौकी कचहरी पर तैनात दरोगा को हटाया जाये। दरोगा की कार्यशैली ठीक नहीं है। दरोगा को नहीं हटाया गया तो भाकियू आंदोलन करने को बाध्य होगी। कल्लू राम सक्सेना, नरेश पाल सिंह राठौर, बंटी खान, राजवीर, धर्मेंद्र सिंह, रामअवतार, नेत्रपाल सिंह, रामबाबू गुप्ता, अबरार अहमद, ठाकुर दास गुप्ता, वीरेंद्र सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें