ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंनंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

राधा कृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। कथा शिरोमधि सुग्रीव...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 02 Sep 2017 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राधा कृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। कथा शिरोमधि सुग्रीव महाराज ने भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथ सुनाई। इस अवसर पर पांडाल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। संगीत मयी बधाई गीतों भजनों पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय कंस के द्वार पाल सो गए वासुदेव व देवकी हथकड़ी स्वयं खुल गईं। कथावाचक ने जन्मोत्सव के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का झांकियों के साथ वर्णन किया। भागवत कथा में पूर्व सभासद विजय कुमारी अग्रवाल, अल्का, अरुण अग्रवाल, सुशीला, शिवनारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, राम मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें