Badaun News: बनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला के बिजलीघर देखे

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: तीन नयें बिजली घरों को बनाये जाने के लिए के लिये काम हुआ बनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला के प्रस्तावित बिजलीघर देखेबनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला के प्रस्ताव

Badaun News: बनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला के बिजलीघर देखे

Badaun News: बदांयू। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को विद्युत निगम की बरेली से आई टीम ने जिले के गांव बनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला, के पास प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र (बिजली घरों) के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिविल खंड सेकेंडरी बॉक्स बरेली तथा अधिशासी अभियन्ता माध्यमिक विद्युत वितरण खंड बरेली ने तीन जगहों के जैसे, डिवीजन द्वितीय में बनकोटा, कटरा सहादतगंज, डिवीजन, चौथें में कछला के समीप चयनित भूमि का जायजा लिया।अधिकारियों ने प्रस्तावित उपकेंद्र के निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं भौगोलिक पहलुओं का अवलोकन किया। और अधिशासी अभियंता माध्यमिक विद्युत वितरण खंड बरेली के अनुसार नए बिजली घरों की 33 केवीए, एवं11,केवीए लाइन बनवाने का स्थलीय निरीक्षण किया।

जहां नए बिजली घर बनने से क्षेत्र के 4,000 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु और विश्वसनीय हो सकेगी।एक बिजली घर लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाता है। इन नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया की अतिरिक्त बिजनेश प्लान के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं। जहां 26, 27 में छूटे हुए कार्यों को जिले में जैसे, नयें बिजली घरों को बनवाने एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को पूर्ण कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: बनकोटा, कटरा सहादतगंज, कछला के बिजलीघर देखे