Badaun News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा
Badaun News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर मुकदमाघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर मुकदमाघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर मुकदमाघर में घु

Badaun News: बदायूं, संवाददाता।घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप में इस्लामनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भाग निकला।मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान हरजीत पुत्र विजेंद्र कथित रूप से शराब के नशे में उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने पीछे से पकड़कर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया।चीखने-चिल्लाने
की आवाज सुनकर उसके जेठ, जिठानी और अन्य परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


