ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं को पहली बार में मिलेंगी 17 हजार वैक्सीन

बदायूं को पहली बार में मिलेंगी 17 हजार वैक्सीन

कोरोना की वैक्सीन लगने का समय आ गया है, तैयारियां पूरी हो गयीं हैं। पहले चक्र में स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। इसके लिये...

बदायूं को पहली बार में मिलेंगी 17 हजार वैक्सीन
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 29 Dec 2020 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना की वैक्सीन लगने का समय आ गया है, तैयारियां पूरी हो गयीं हैं। पहले चक्र में स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। इसके लिये कोल्डचैन रूम तैयार कर लिया गया है। अब वैक्सीन आने का इंतजार किया जा रहा है। यह भी तय कर लिया है कि पहले चक्र में कोरोना की वैक्सीन कितने लोगों को लगायी जायेगी। इसीक जानकारी बेवसाइड पर अपलोड कर दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने कोल्डचैन तैयार होने की अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। विभाग ने शासन एवं केंद्र सरकार की बेवसाइट पर आठ हजार लोगों का डाटा अपलोड कर दिया है, जिनके कोरोना की वैक्सीन लगायी जायेगी। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि पहली बार में 17 हजार वैक्सीन आयेगी। जिसमें तब तक कर्मियों की संख्या बढ़ सकती है और कुछ अतिरिक्त व्यवस्था में भी कोरोना की वैक्सीन रखी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि शासन को बताया दिया गया है कि आठ हजार लोग हैं तो 17 हजार वैक्सीन पहले चक्र के लिये भेजी जायें।

एक व्यक्ति को दो बार लगेगी वैक्सीन

कोरोना की वैक्सीन आने वाली है फिर लगायी जायेगी। पहले चक्र में जरूर स्वास्थ्य विभाग को लग रही है लेकिन अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति को दो बार कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। वैक्सीन डबल डोज है, पहली बार लगने के बाद 14 दिन बार ही वैक्सीन को दूसरी डोज में लगाई जायेगी। इसके लिये अधिकारियों ने डबल डोज के हिसाब से तैयारियां की हैं।

कोरोना वैक्सीन प्रक्रिया में शासन एवं केंद्र सरकार की बेवसाइट पर डाटा अपलोड कर दिया गया है। अभी तक आठ हजार लोगों का डाटा अपलोड हुआ है, जिसके सापेक्ष पहले चक्र को 16 हजार वैक्सीन की जरूरत होगी बाकी कुछ वायरल की कोल्डचैन रूम को अतिरिक्त की व्यवस्था रहेगी।

डॉ. अमित रस्तोगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें