बाइक की टक्कर से बारात में शामिल अधेड़ की मौत
Badaun News - बाइक की टक्कर से बारात में शामिल अधेड़ की मौतबाइक की टक्कर से बारात में शामिल अधेड़ की मौतबाइक की टक्कर से बारात में शामिल अधेड़ की मौतबाइक की टक्कर से ब

बदायूं, संवाददाता। बारात चढ़त के दौरान बाइक सवार ने बाराती को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नसरूल्लागंज में निजी अस्पताल के पास मंगलवार रात हुआ है। यहां एक बारात चढ़ रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने बारात में शामिल मुजरिया थाना क्षेत्र के अठर्रा गांव के रहने वाले कालीचरण 50 वर्ष पुत्र सियाराम को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बारात की भीड़ का फायदा उठाकर सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद घायल कालीचरण को सहसवान सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं कालीचरण की मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



