Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Thief Caught in Court Police Officer in Plain Clothes Creates Chaos
51 हजार इनाम के लालच में बिना वर्दी पहुंचे थे दरोगा पहले पेज के बाद---51 हजार इनाम के लालच में बिना वर्दी कोर्ट परिसर पहुंचे दरोगा

51 हजार इनाम के लालच में बिना वर्दी पहुंचे थे दरोगा पहले पेज के बाद---51 हजार इनाम के लालच में बिना वर्दी कोर्ट परिसर पहुंचे दरोगा

संक्षेप:

Badaun News - सादा वर्दी में कोर्ट में दरोगा हितेश आजाद की मौजूदगी को वकील नहीं समझ पाये सर्राफा व्यापारी की दुकान से चेन लेकर भागे चोर ने सरेंडर किया,भेजा जेल सर्र

Dec 06, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। सर्राफा व्यापारी की दुकान से 28 नवंबर को सोने की चेन लेकर फरार हुए चोर को पकड़ने वाले को 51 हजार के इनाम के लालच में दरोगा सादी वर्दी में कोर्ट आरोपी को पकड़ने कोर्ट पहुंचे थे। सादा वर्दी में दरोगा के कोर्ट में मौजूदगी को वकील समझ नहीं सके। जिसके चलते वकील लगातार दरोगा से उसकी पहचान पूंछते रहे। छीनाछपटी और मारपीट के बाद पता चला कि जिसकी पिटाई की वह और कोई नहीं इसी केस से जुड़ा मालवीय गंज पुलिस चौकी का दरोगा हितेश आजाद है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पक्का ताल, कृष्णा नगर के रहने वाले मोहित गुप्ता की हलवाई चौक स्थित जुगुल किशोर ज्वैलर्स की दुकान पर 28 नवंबर को एक युवक सोने के गहने देखने आया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही व्यापारी का ध्यान भटका, चोर ने सोने की चेन लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। ज्वेलर्स एसोसिएशन ने चोर की पहचान व पता बताने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र, बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गोटियां का रहने वाला, की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब पुलिस ने दवेंद्र के परिवर के लोगों को उठाकर कोतवाली में बैठा, जिसके बाद देवेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर को अपने वकील गेंदन लाल बघेल के जरिये याचिका डलवाई। कोर्ट ने सदर कोतवाली पुलिस से सरेंडर रिपोर्ट मांगी। कोर्ट के सरेंडर रिपोर्ट की मांगने के बाद मालवीय गंज चौकी के दरोगा हितेश आजाद सक्रिय हुये। दो दिन बाद जब रिपोर्ट कोर्ट नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी लेने को देवेंद्र अपने वकील के जूनियर अभिषेक बघेल के साथ न्यायालय परिसर में मौजूद था। जिसकी भनक दरोगा हितेश को थी। उनकी योजना थी कि जैसे ही देवेंद्र गेट के समीप पहुंचे तो उसे पकड़ लिया जाये। दरोगा ने हड़बड़ी में न्यायालय परिसर में ही देंवेंद्र को पकड़कर ले जाने की कोशिश की। तभी वहां वकील जुट गये। जिसके बाद कहासुनी फिर मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद शाम को पुलिस ने सौंपी रिपोर्ट कोर्ट द्वारा देवेंद्र के सरेंडर की मांगी गई रिपोर्ट दरोगा की पिटाई के साढ़े चार घंटे बाद सौंप दी। जिसके बाद कोर्ट ने देवेंद्र को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर जिला बार ने न्यायालय परिसर से युवक को पुलिस द्वारा ले जाने कोशिश को गंभीरता से लिया। जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने जिला जज से शिकायत की। बार अध्यक्ष के मुताबिक न्यायिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुये इस मामले की जांच एसीजेएस नावेद को सौंपी गई है। हडबड़ी में भी पुलिस, रिमांड ले सकती थी पुलिस चेन लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाना चाहती थी। सवाल 51 हजार रुपये का इनाम का था। आरोपी के कोर्ट में सरेंडर होने पर इनाम की राशि पुलिस के हाथ नहीं लगती और बदनामी अलग से होती। पुलिस को पता था कि देवेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है। उसके सरेडर होने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती थी। जो, पुलिस दरोगा की पिटाई के बाद भी वहीं करेगी। आरोपी को रिमांड पर लेकर चेन बरामदगी की जायेगी। ज्वेलर्स एसोसिएशन ने इनाम किया था घोषित सर्राफा व्यापारी की दुकान से सोने की चेन लेकर फरार युवक का कोई सुराग न मिलने पर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने आरोपी की पहचान बताने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना था कि बाजार में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर रोक लगाने और आरोपी तक पहुंचने के लिए इनाम घोषित करना आवश्यक कदम था। सीसीटीवी कैमरों में घटना हुई थी कैद सर्राफा व्यापारी की दुकान से चेन लेकर भागने की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई थी। फुटेज में आरोपी युवक गहने देखने के बहाने आया और व्यापारी का ध्यान भटकते ही चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की थी। दरोगा ने जो न्यायालय परिसर में कार्यशैली अपनाई तो बिल्कुल गलत थी। विधि व्यवस्था का उल्लंघन किया है। इसको लेकर कार्रवाई के लिए लिख दिया है। इस संबंध में अगर संबंधित द्वारा विधि संवत कार्रवाई नहीं की गई तो इसको लेकर जिला बार एसोसिएसन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो पवन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन मामले की जानकारी मिलते ही में तत्काल मौके पर पहुंचा था। जो व्यक्ति वहां था वह अपने आप को दरोगा बता रहा था। वह पुलिस की वर्दी में नहीं था। इस संबंध में जिला जज च पुलिस के उच्च अधिकारियों को कार्रवाई करने को अवगत करा दिया है अरविंद पाल सिंह परमार, महासचिव जिला बार एसोसिएशन