डीएम ने एसआई परीक्षा के लिए केंद्र देखे

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च 2025 को होगी। डीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और कहा कि परीक्षा निष्पक्षता से होनी चाहिए। उन्होंने सीसीटीवी, प्रकाश, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न हो।

डीएम ने एसआई परीक्षा के लिए केंद्र देखे

बदायूं, संवाददाता। उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को होगी। डीएम ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की गलती क्षम्य नहीं होगी। डीएम अवनीश राय ने उप निरीक्षक (एसआई) परीक्षा के लिए बनाये गये केंद्र महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी, राजकीय पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया। डीएम ने इन केंद्र पर की गई सीसीटीवी, प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार आदि में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचितापूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं।

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।