Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Secretaries Protest Against Online Attendance System in Digital India Era
ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ पंचायत सचिव

ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ पंचायत सचिव

संक्षेप:

Badaun News - 02 बीडीएन 33--कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारी।

Dec 03, 2025 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। डिजिटिल इंडिया के दौर में सचिवों की हाजिरी भी अब ऑनलाइन व्यवस्था में आ रही है। जिसको लेकर ग्राम पंचायत सचिव विरोध में आ गए हैं। ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश जारी होने के बाद से सचिवों में आक्रोश है। सचिवों ने संगठन का सहारा लेकर पदाधिकारियों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं शासन से भी मांग है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था में लाकर उनको एक ग्राम पंचायत से बांधने का कार्य करेंगे जबकि सचिवों के पास कई-कई ग्राम पंचायतों का चार्ज है। मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की ओर से ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विकास पटेल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्ञापन में कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति अव्यवहारिक है, और इससे शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। सचिवों के पास कई-कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में दिक्कत है। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। एक से चार दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में सभी सचिव हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। पांच दिसंबर को सभी ब्लॉकों पर 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह करेंगे। सत्याग्रह के बाद मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपे जायेंगे। इस मौके पर अजयपाल सिंह, अवधेश कुमार,राजेंद्र यादव नवीन शर्मा, नदीम हुसैन, अंकुर पाराशरी,रीना पाठक आदि उपस्थित रहे।