Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Scouts Prepare for 19th National Jamboree Security Under Mohammad Asrar
19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी डिफेंस के लिए स्काउट तैयार

19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी डिफेंस के लिए स्काउट तैयार

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं के स्काउट गाइड 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के ग्रैंड फिनाले की तैयारी कर रहे हैं। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के स्काउट गाइड विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिसमें मार्च पास्ट, प्रदर्शनी और एडवेंचर गतिविधियाँ शामिल हैं।

Nov 22, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना सेक्टर 15 आवास विकास परिषद लखनऊ के लिए जिले के स्काउट गाइड अपनी तैयारी में जुट गये हैं। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार को जंबूरी में नेशनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके नेतृत्व में भारतवर्ष से आये विभिन्न राज्यों के और विदेशी मेहमानों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जा रही है। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता ने कहा कि जिले के स्काउट गाइड एडवेंचर, पीजेंड शो, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम, प्रदर्शनी, फ्रूट प्लाजा, मार्च पास्ट, गेट, टावर, झांकी, गैजेट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 83 स्काउट, छह गाइड और यूनिट लीडर कुंवरसेन, उमेश चंद्र, चंद्र मोहन, कैलाश चंद्र, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत शाक्य, आशुतोष कुमार नेतृत्व में जंबूरी में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान, प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, राधेलाल इंटर कॉलेज कछला, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली, संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के अलावा संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज उझानी, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी, क्रिश्चियन हायर सेकंडरी स्कूल, श्री रामचंद्र चंद्र शास्त्री मेमोरियल इंटर कालेज ककोड़ा के स्काउट गाइड स्वतंत्र दल, कंपनी के ग्रुप के स्काउट गाइड मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे।