शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर जिला टॉपर
Badaun News - शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता के दौरान मॉडल के साथ मौजूद छात्रायें।

बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता हुई, जिसमें संकुल बदायूं से कुल नौ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता शुरू करायी। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। संकुल प्रमुख सतीश कुमार गंगवार ने कार्यक्रम की भूमिका को रखते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साहित्यिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में शिव देवी बदायूं प्रथम, बिसौली द्वितीय एवं द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रश्नमंच में शिव देवी ने प्रथम, मीरा चौकी ने द्वितीय एवं द्रौपदी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वैदिक गणित प्रश्नमंच में द्रौपदी देवी ने प्रथम, मीरा चौकी व शिव देवी ने द्वितीय एवं बिसौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत्याक्षरी में शिव देवी ने प्रथम, मीरा चौकी ने द्वितीय एवं दातागंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में शिव देवी ने प्रथम, द्रौपदी देवी ने द्वितीय एवं बिसौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया। अमिता शर्मा, दीपमाला गोयल, मोहनलाल, माखनलाल राजपूत, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा, कृष्ण हरि शर्मा,आचार्य कौशल किशोर पाठक, लालाराम वर्मा मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




