
शहर में बदहाल सड़कों से कब मिलेगी मुक्ति
संक्षेप: Badaun News - -शहर के रोडवेज चौराहा के पास टूटी सड़क।शहर में बदहाल सड़कों से कब मिलेगी मुक्तिशहर में बदहाल सड़कों से कब मिलेगी मुक्तिशहर में बदहाल सड़कों से कब मिले
बदायूं। जिला मुख्यालय होने के बाद भी शहर की सड़कें बदहाली के आंसू बहा रही हैं। शहर की सड़कों को गड्डों से मुक्ति नहीं हो पा रही है। बार-बार शिकायतें होती हैं तो नगर पालिका शोर कम करने को एक सड़क-दो सड़क का निर्माण हो जाता है और फिर कार्य रूक जाता है। नगर पालिका की लापरवाही से लोग बदहाल सड़कों से परेशान चल रहे है। पिछले दो वर्ष से निकाय के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बेहतर सड़कों का सपना दिखाया जा रहा है जो अब तक साकार नहीं हो पाया है। शहर में नगर पालिका की सड़कें बदहाल हैं। शहर की करीब 60 फीसड़ी सड़कें टूटी या फिर मरम्मत के इंतजार में हैं।

नगर पालिका निर्माण के नाम पर खानापूर्ति कर रही है दो चार जगह पैचिंग कार्य करा रही है और एक-दो सड़क बनाई है। उसके बाद फिर से शहर की सड़कों के निर्माण का कार्य रोक दिया है। इस धीमी रफ्तार से तो विधानसभा चुनाव आ जायेगा और नगर पालिका सड़कों को नहीं बना पायेगी। जबकि शहर के प्रमुख मार्ग हों या फिर प्रमुख बाजार हों, कालोनियों को जोड़ने वाले मार्ग हों। लगभग सभी टूटे हैं जिनसे दिनभर निकलते समय लोग परेशान होते हैं। नगर पालिका की बदहाल सड़कों पर चलते-चलते लोग परेशान हो चुके हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सुनवाई नहीं करने वाला है। इमसें चाहे लावेला चौक से जोगीपुरा मार्ग हो या फिर गद्दी चौक से नई सराय चौकी और फिर शहबाजपुर तिराहा हो, शहबाजपुर तिराहा से पथिक चौक मार्ग हो, सोथा चौकी से चक्कर की सड़क होते हुए मीराजी चौकी मार्ग हो, छोटे सरकार मार्ग हो या फिर चित्रांशनगर मार्ग, शिवपुरम मार्ग हो या फिर कई अन्य मार्ग हैं जो टूटे और बदहाल हैं। जिससे आमजन परेशान है और सड़कों के निर्माण का लंबे समय से इंतजार कर रहा है। नगर पालिका से सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ टेंडर पिछले दिनों हुए थे उसकी प्रक्रिया चल रही है जल्द ही वह कार्य भी पूरे करा दिये जायेंगे। जल्द ही शहर में कोई सड़क टूटी नजर नहीं आयेगी। विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




