वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले पूरे होंगे 140 करोड़ के काम
Badaun News - शहर में मंडी समिति के समीप सड़क का चौड़ीकरण होता हुआ।वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले पूरे होंगे 140 करोड़ के काम

बदायूं। होली का पर्व संपन्न होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चालू कार्य 31 मार्च से पहले पूरे कराने के लिए तेजी से काम शुरू करा दिया है। वहीं कुछ इंजीनियर एवं ठेकेदार तो होली के अवकाश में भी काम पूरा कराने में लगे रहे। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित तिथि से पहले चालू काम पूरे करा लिए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त स्टॉफ लगाया है।लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, निर्माण खंड दो द्वारा इन दिनों जिले में 100 करोड़ से ज्यादा के काम चालू हैं, जिनमें निर्माण खंड द्वितीय द्वारा एमएफ रोड से मल्लापुर करौलिया किसरऊआ मार्ग शामिल है।
इस मार्ग के लिए 3.75 से साढ़े पांच मीटर चौड़ाई में तैयार कराया जा रहा है। इस पर सरकार का नौ करोड़ का बजट खर्च हो रहा है। इसी खंड के तहत वजीरगंज कसेर कटईया से विजय नगला तक 10 करोड़ से 12.5 किमी लंबे मार्ग का पुन: निर्माण कार्य जारी है। प्रांतीय खड द्वारा समरेर कुंडरा खरसाई बेला डांडी मार्ग का काम पूरा करा लिया गया है। 11.2 किमी मार्ग 20 करोड़ से चौड़ा कराया गया है। इस खंड के तहत रायपुर धीरपुर मार्ग का चौड़ीकरण पूरा हो चुका है। 5.7 किमी चौड़ीकरण पर 15 करोड़ का बजट सरकार खर्च कर रही है। 102 करोड़ से बदायूं-दातागंज मार्ग के चौड़ीककरण एवं सुद्रीकरण कार्य जारी है। इस मार्ग पर इन दिनों तेजी से काम कराया जा रहा है। हैवी ट्रैफिक को रोक दिया गया है। बदायूं में मंडी समिति के समीप कार्यदायी संस्था ने फोरलेन का काम शुरू करा दिया है।ठेकेदार को पेमंट फंसने का डरचालू काम वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही पूरे करना हैं, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दिन-रात एक कर दिया है। अवर अभियंता ठेकेदारों के साथ रहकर खुद की निगरानी में काम करा रहे हैं। ठेकेदार को भी पेमेंट फंसने का डर बना हुआ है, ऐसे में वह भी चाहते हैं कि 31 मार्च से पहले काम पूरे हो जायें और उनका भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में हो जाये।निर्धारित अवधि में काम पूराएक्सईएन लोक निर्माण विभाग नरेश कुमार ने बताया कि चालू कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले पूरा कर लिया जाएगा। निर्धारित अवधि में काम पूरा कराने के लिए अवर अभियंता एवं सहायक अभियंताओं के लिए निर्देशित किया जा चुका हैलघु सेतु बनना शुरूचालू वित्तीय वर्ष में दातागंज, बिल्सी, सहसवान, सदर विधानसभा में कई छोटे-छोटे पुलों का निर्माण कार्य जारी है। सहसवान में तोफी नगला मार्ग पर भी लघु सेतु का निर्माण शुरू हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


