प्रथम पाली की आरक्षी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण जारी

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा 15 केंद्रों पर चल रही है। परीक्षा सीसीटीवी के निगरानी में हो रही है। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है, लेकिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है, जिसमें पहले की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई।

प्रथम पाली की आरक्षी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण जारी

बदायूं। दूसरे दिन प्रथम पाली की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा शहर के 15 केंद्रों पर जारी है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा से संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा की खबर है। आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इनमें 14 केंद्र शहर में हैं और एक केंद्र उझानी में है। इन केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से जारी है। प्रथम पाली की परीक्षा 12 बजे संपन्न होगी। द्वितीय पाली तीन बजे से शुरू होकर पांच बजे संपन्न होगी। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की गेट पर तलाशी ली गयी। इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक भेजा गया। गेट के अंद बॉयोमैट्रिक प्रकिया से भी गुजरना पड़ा। एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।