Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Police Officer Suspended After Assault Allegations Amid Internal Investigation
बिनावर थाने में दरोगा से गालीगलौज करने वाला सिपाही निलंबित

बिनावर थाने में दरोगा से गालीगलौज करने वाला सिपाही निलंबित

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में बिनावर थाने में दरोगा और सिपाही के बीच विवाद के मामले में एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। दरोगा ने आरोप लगाया था कि सिपाही त्रिवेश गंगवार ने नशे की हालत में उनके साथ बदसलूकी की। मामले की विभागीय जांच अब सीओ उझानी को सौंप दी गई है।

Jan 03, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। बिनावर थाने में दरोगा और सिपाही के बीच हुए विवाद की जांच एसएसपी द्वारा सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही अनुशासनहीनता को लेकर निलंबित कर दिया है। इसके बाद सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू करते हुए दरोगा, सिपाही समेत अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए थे, जिसके बाद अब पूरे मामले की विभागीय जांच सीओ उझानी को सौंपी गई है। मामला बिनावर थाने में 31 दिसंबर की रात का है। यहां तैनात दरोगा सत्यपाल सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि थाने पर तैनात सिपाही त्रिवेश गंगवार ने नशे की हालत में उनके साथ बदसलूकी की, गालीगलौज की और मारपीट करने की धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिकायत में बताया कि घटना उस समय हुई, जब वह थाने के कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान दो पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर सिपाही त्रिवेश कुमार गंगावार नशे की हालत में वहां पहुंचा और दोनों पक्षों को हवालात में बंद करने लगा। तब उन्होंने रोका तो सिपाही त्रिवेश कुमार गंगावार ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की भी धमकी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने जांच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को सौंप दी थी। सीओ सिटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की विभागीय जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार को सौंप दी गई है। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच अब सीओ उझानी को सौंपी गई है। जांच पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. बृजेश सिंह,एसएसपी