ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंहादसे से बचने को बदायूं पुलिस ने समतल कराया बाईपास का रास्ता

हादसे से बचने को बदायूं पुलिस ने समतल कराया बाईपास का रास्ता

बदायूं बाईपास के सोतनदी पर बिना पुल गड्डों में वाहनों के फंसने और हादसे की आशंका को समाप्त करने के लिए एसएसपी ने वहां की जमीन समतल करा दी है। बाईपास के गड्ढों को जेसीबी के जरिए भर दिया गया। यह कार्य...

हादसे से बचने को बदायूं पुलिस ने समतल कराया बाईपास का रास्ता
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंMon, 04 Nov 2019 01:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं बाईपास के सोतनदी पर बिना पुल गड्डों में वाहनों के फंसने और हादसे की आशंका को समाप्त करने के लिए एसएसपी ने वहां की जमीन समतल करा दी है। बाईपास के गड्ढों को जेसीबी के जरिए भर दिया गया। यह कार्य पीडब्ल्यूडी को कराना था, लेकिन विभाग के ध्यान नहीं देने पर पुलिस ने हादसे की आशंक कम करने के लिए यह कार्य कराया है। जिला मुख्यालय पर बदायूं बाईपास के सोतनदी स्थित कच्चे मार्ग में गड्ढों से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी होती थी। भारी वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा रहता था। यह देखते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने ने सोत नदी पर प्रस्तावित पुल वाले स्थानों पर बने गड्ढों को भरवा दिया।

उन्होंने एआरटीओ सोहेल अहमद को जेसीबी लेकर भेजा और गहरे गड्ढों को समतल करा दिया। भले ही मार्ग अभी भी कच्चा है, मगर गहरे गड्डे खत्म हो गए हैं। इससे वाहन धीमी गति के साथ आसानी से निकल सकते हैं। बता दें कि इस कार्य के लिए डीएम ने कई बार पीडब्ल्यूडी से ठीक करने को कहा। मगर, पीडब्ल्यूडी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। गड्ढों की वजह यहां पर आए दिन वाहन चालक फंस जाया करते थे।

अब भी उड़ रही धूल

बदायूं बाईपास पर प्रशासन सोतनदी पर पुल नहीं बना सका है। इसकी वजह से यहां कच्चे रास्ते से निकलते-निकलते मिट्टी उड़ती रहती है। यहां टीलों को तो पुलिस ने खत्म करा दिया है। मगर, यहां मिट्टी से धूल के गुबार अभी भी आ रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी नहीं दे रहा ध्यान

बदायूं बाईपास पर सोत नदी के पास दोनों तरफ पक्का मार्ग भी टूटता जा रहा है। पक्के से कच्चे की ओर उतरने के दौरान गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से दिक्कत होती है कि मगर पीडब्ल्यूडी गौर नहीं कर रहा है।

बहुत बड़ा काम नहीं था। पुल जब बनेगा तब बनेगा। गड्ढे भरने थे, एआरटीओ प्रवर्तन से जेसीबी मंगवाकर उन गड्ढों को भरवा दिया गया। यहां पर गड्ढों के चलते भारी वाहनों के साथ छोटे वाहन चालकों को परेशानी होती थी। हादसे की आशंका 24 घंटे बनी रहती थी। इसको देखते हुए इसे सही कराया गया।
अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें