Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Police Arrests Drug Trafficker with 3 1 Kg Opium Worth 30 Lakh
दातागंज में 30 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

दातागंज में 30 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप: Badaun News - --दातागंज कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा आरोपी। 15 बीडीएन 23--दातागंज कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा आरोपी। 15 बीडीएन 23--दातागंज कोतवाली मे

Sun, 16 Nov 2025 01:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दातागंज कोतवाली पुलिस ने एएनटीएफ यूनिट के साथ 30 लाख रुपये कीमत की तीन किलो 100 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। अफीम के अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 140 रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। एसएसपी के आदेश पर चल रहे अभियान के तहत दातागंज कोतवाली पुलिस ने समरेर दातागंज रोड पर स्थित धरेली गांव जाने वाले रास्ते से डहरपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता पुत्र स्व. लखपत राम गुप्ता को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह, एएनटीएफ यूनिट बरेली के विकास यादव व दिनेश कुमार व दातागंज कोतवाली के नाहर सिंह व रघुवीर सिंह सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्रवाई में बरामद मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि अभियुक्त के संबंध की पूरी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ जारी है। इसके अलावा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क के माध्यम से अफीम की तस्करी करता था और अन्य लोगों के साथ उसका संबंध क्या है। जिले में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस अभियान के तहत आगे भी सक्रिय कार्रवाई की जाएगी।