Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Police Arrest Cow Smuggler in Encounter Weapons and Tools Seized
गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में सहसवान पुलिस ने मुठभेड़ में गो-तस्कर एजाद को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है और पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और वध के उपकरण बरामद किए। एजाद ने कबूल किया कि उसके खिलाफ कई गोकशी के मामले दर्ज हैं और वह पशुओं का वध कर मांस बेचता था।

Nov 10, 2025 10:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। सहसवान पुलिस ने मुठभेड़ में एक गो-तस्कर को दबोच लिया। गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तमंचा, दो जिंदा कारतूस और गोवंश वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहसवान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीपुर खैरू का रहने वाला गो-तस्कर एजाद टेढ़ा घाट पुल के पास गोवंशीय पशुओं का वध करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और वध के उपकरण बरामद हुए। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार गो-तस्कर एजाद ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसके खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह जंगलों में घूमने वाले गोवंशीय पशुओं का वध कर उनका मांस बेचकर पैसा कमाता था। एजाद ने बताया कि पुलिस ने जब उसे घेर लिया तो बचने के लिए उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर पकड़ा गया।