जिले की सड़कों पर नहीं दिखे छुट्टा गोवंश : डीएम
Badaun News - जिले में 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा, रैंकिंग सुधार के निर्देश50 लाख से अधिक लागत वाल

बदायूं। जनपद में 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के विकास कार्यों वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार करने तथा अपने विभागीय कार्यों की निरंतर समीक्षा व निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। पशुपालन विभाग से सड़कों पर निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए। सभी निराश्रित गोवंशों का संरक्षण शासन की मंशा के अनुरूप किया जाए। गुरुवार को डीएम अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के भवन, सड़क व निर्माण परियोजनाओं, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन, जिला पोषण मिशन व पशु पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
डीएम ने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के संबध में जिला अनुश्रवण पुस्तिका के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) का विशेष ध्यान रखने तथा रैंकिंग में सुधार करने के लिए कहा। सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की फीडिंग अधिकारी स्वयं देखें। जनपद को जनवरी 2026 में विकास कार्यों में 36वीं, राजस्व कार्यां में 21वीं व राजस्व व विकास कार्यां की संयुक्त 28वीं रैंक प्राप्त हुई है। इनमें से 65 कार्यक्रमों व परियोजनाओं में ए रैंकिंग, 05 में बी रैकिंग, 03 में सी रैकिंग, 04 में डी रैकिंग प्राप्त हुई है। डीएम ने कहा कि सीडीपीओ प्रत्येक सप्ताह बीडीओ यह सूचना दें कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के वजन नापने की मशीन व लंबाई मापने की मशीन उपलब्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बच्चों का वजन व लंबाई नापना आता हो, यह उन्हें बताया जाये। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए संबंधित ब्लाक व नगर निकायों के अधिकारी कार्य योजना बना कर दें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को आगामी एक माह में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज ने ब्लॉक व नगर निकायों में निर्माणाधीन स्थाई गोशाला व कान्हा गोशाला की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार सहित मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




