Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Murder Case Police Action Continues Four Arrested in Encounter
वाहनों से कुचलने फिर पीटकर हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार

वाहनों से कुचलने फिर पीटकर हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में वाहनों से कुचलकर और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

Jan 05, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। मुजरिया क्षेत्र में वाहनों ने कुचलने और फिर लाठी डंडों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। बीती रात मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब दो और हत्यारों को हिरासत में लिया गया है। चारों आरोपियों को जेल भेजते ही पुलिस ने फरार शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। धीरेंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस अब तक उनके तीन सगे भाइयों और एक अन्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। मुज़रिया थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की दोपहर अलीगंज और सगराय के बीच इस्माइलपुर मेमड़ी गांव के रहने वाले वीरेंद्र यादव अपने चाचा राजेंद्र यादव के साथ दवाई लेने जा रहे थे।

इसी दौरान उनके गांव के ही सगे भाई विजय सिंह, धूम सिंह, धारा सिंह, धवल सिंह और धीर सिंह ने पिकअप और कार से उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और वीरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जब उनके चाचा ने बचाव किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। इस मारपीट में वीरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना। परिवार का कहना है कि पुरानी सड़क हादसे की रंजिश के चलते उनके सगे भाइयों ने यह हत्याकांड किया। इसके बाद वीरेंद्र की पत्नी विमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या आरोपियों की तलाश के दौरान शनिवार शाम पुलिस ने बितरोई व बगुला नगला रोड पर मुठभेड़ में धूम सिंह पुत्र नवाब सिंह को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि आकाश पुत्र मटरू ने आत्मसमर्पण किया था। दोनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हु थे। इसके बाद रविवार को धीर सिंह और उसका भाई विजय सिंह को कौलहाई पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में पकड़े गए चारों आरोपियों धूम सिंह, आकाश, धीर सिंह और विजय सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। फिलहाल धवल सिंह और धारा सिंह फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;