Badaun Municipality Aims for Smart City Status MLA Mahesh Chandra Gupta Advocates for Development बदायूं में नगर पालिका बदायूं बनेगी स्मार्ट नगर पालिका, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Municipality Aims for Smart City Status MLA Mahesh Chandra Gupta Advocates for Development

बदायूं में नगर पालिका बदायूं बनेगी स्मार्ट नगर पालिका

Badaun News - लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को मांग पत्र सौंपते विधायक महेश चंद्र गुप्ता, साथ में विश्वजीत गुप्ता।

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 30 Aug 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
बदायूं में नगर पालिका बदायूं बनेगी स्मार्ट नगर पालिका

बदायूं। बदहाल बदायूं नगर पालिका और बदायूं शहर के दिन बहुर सकते हैं। सदर विधायक ने एक बार फिर से प्रयास किया है और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र सौंपा है। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका घोषित किये जाने की मांग की है। कहा कि स्मार्ट नगर पालिका बदायूं घोषित हो जायेगी। इसके बाद बदायूं नगर पालिका को अतिरिक्त बजट मिलेगा और जन सामान्य की सुविधाओं वाले कार्य कराये जायेंगे। जिससे शहर की सूरत बदल जायेगी। शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पालिका बदायूं को स्मार्ट नगर पालिका घोषित किए जाने के संबंध में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ में मुलाकात की और प्रथम वरीयता सूची में बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका बनाने की मांग की है।

सदर विधायक ने नगर विकास मंत्री को पत्र के माध्यम से बताया कि नगर पालिका बदायूं जिला केंद्र की नगर पालिका है जो कि ए-श्रेणी की नगर पालिका है। बदायूं नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं, नगर के समुचित विकास के लिए बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका बनाए जाना जनहित में अति आवश्यक है। सदर विधायक ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रथम वरीयता में बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका की सूची में सम्मिलित किया जाएगा। इस मौके पर विश्वजीत गुप्ता भी साथ थे। यह सुविधा सुधरेंगी सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट नगर पालिका बनने से बदायूं में अच्छी सड़के, अच्छी पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था,साफ सफाई, पार्क सौंदर्यकरण, अन्य जनहित की मूलभूत सुविधायें और अच्छी होगी। जिसकी वजह से नगर पालिका स्मार्ट नगर पालिका बनेगी। क्षेत्र के लोगों ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से बदायूं के विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहता हूं। और बदायूं विधानसभा का समुचित विकास ही हमारी प्राथमिकता में शामिल है। महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।