Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun MLA Mahesh Chandra Gupta Distributes Free Helmets for Road Safety
सड़क हादसों की रोकथाम को हर गांव में हेलमेट बांटेंगे सदर विधायक

सड़क हादसों की रोकथाम को हर गांव में हेलमेट बांटेंगे सदर विधायक

संक्षेप:

Badaun News - बिनावर क्षेत्र के ग्राम पूठी सराय निवासी आईटीआई के छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद बिलखते पिता को ढांढ़स बंधाते विधायक महेश चंद्र गुप्ता।

Dec 09, 2025 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रोड सेफ्टी को लेकर बेहद संजीदा हैं। सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक दो पहिया वाहन चलाने वालों तक नि:शुल्क हेलमेट पहुंचने का निर्णय लिया है। इसके लिए उनके द्वारा गांव-गांव कैंप लगाकर वृह्द स्तर पर हेलमेट वितरण कराए जाएंगे। सदर विधायक ने यह निर्णय लोग सुरक्षित रहें उसको लेकर यह संकल्प लिया है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जहां अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गंभीर हैं, वहीं वह सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सदर विधायक का सड़क दुर्घटनाओं को लेकर मन बेहद व्यथित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विधानसभा क्षेत्र में रोड सेफ्टी से संबंधित कार्य करा रहे हैं, वहीं लोगों से सावधानीपूर्वक चलने की अपील भी करते हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपनी हरि बोल सेवा समिति के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्ति तक हेलमेट पहुंचने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवो में कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लोगों के लिए नि:शुल्क हेलमेट दिए जाएंगे, साथ ही वह लोगों से विनम्र आग्रह भी करेंगे कि हेलमेट लगाकर ही बाइक एवं स्कूटी चलायें, हेलमेट से सिर सुरक्षित रहता है। उनका कहना है कि अगर किसी तरीके की दुर्घटना में दिक्कत हो जाती है तो परिवार के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है, ऐसे में सभी लोग बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाकर ही घर से निकलें। संयम एवं सुरक्षा के साथ वाहन चलायें और घर सुरक्षित लौटें। दो दिन पहले दो छात्रों की मौत से द्रवित दो दिन पहले बिनावर इलाके में बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक सवार दो छात्रों की मौत पर पूठी सराय गांव पहुंचे विधायक ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बेटे की मौत से माता-पिता के करुण क्रदन से विधायक महेश संग यहां हर कोई द्रवित था। दोनों युवकों की मौत सिर में चोट लगने से हुई। इसके बाद विधायक ने ठान लिया कि वे अपनी विधानसभा में हर गांव में हेलमेट बांटेंगे। पहले बांट चुके हैं हजारों हेलमेट सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा पूर्व में भी हरि बोल सेवा समिति के माध्यम से हजारों की संख्या में लोगों तक हेलमेट पहुंचाये जा चुके हैं। उनका कहना है कि अब फिर से बड़े स्तर पर हेलमेट वितरित किए जाएंगे। सदर विधायक का उद्देश्य है कि हेलमेट न होने की वजह से किसी के साथ घटना न हो। पुलिस से नहीं, खुद बचने को लगायें हेलमेट सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शहर एवं देहात के सभी दो पहिया वाहन डीलरों से आग्रह किया है कि वह बाइक, स्कूटी की बिक्री के दौरान हेलमेट अवश्य दें, अगर कोई हेलमेट लेना नहीं चाहता है तो उसे बाइक भी न दें। हेलमेट सिर का सुरक्षा कवच है। ऐसे में इसे पहनना बहुत जरूरी है। हेलमेट पुलिस से चालान बचाने के लिए न रखें, ब्लकि अपनी जान बचाने के लिए लगाकर चलें। हेलमेट पहनने के लाभ -सिर की चोट से बचाव। -पुलिस चालान से बचाव। -मौसम के प्रभाव से आराम। -दृश्यता बढ़ाने में सहायक। -आंख को कीड़ा, धूल से बचाने में सहायक। जीवन हर किसी का अमूल्य है। इसलिए इस बात का निर्णय लिया है कि हेलमेट वितरित कर सड़क दुर्घटना में किसी का जीवन बचाया जा सकता है। जरूरी है कि लोगों को भी जागरूक होना होगा। हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलायें। हेलमेट पुलिस के चालान से बचने को लेकर साथ न रखें, ब्लकि उसे सिर पर लगाकर चलें। महेश चंद्र गुप्ता, विधायक सदर