Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Minister Gulab Devi Reviews Development Rankings on CM Dashboard
सरकार के कार्यों का सही ढंग से हो क्रियान्वयन : गुलाब देवी

सरकार के कार्यों का सही ढंग से हो क्रियान्वयन : गुलाब देवी

संक्षेप:

Badaun News - -एनआईसी में अफसरों की बैठक लेतीं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, मौजूद जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक, डीएम, एसएसपी संग अधिकारी।

Jan 13, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विकास कार्यों में बदायूं प्रदेश में प्रथम आए, इसलिए सभी लोग लन से कार्य करें और गंभीरता दिखायें। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सही तरीके से किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यों का निरीक्षण करें तथा उसका नियमित अनुश्रवण व समीक्षा करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित जिला अनुश्रवण पुस्तिका के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने की। जिला प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता व सर्तकता से करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि अधिकारी परस्पर विभागीय समन्वय से रैंकिंग में सुधार करें वहीं इससे पहले जिला कोर कमेटी की बैठक की। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे तथा केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा वीडियो कॉफ्रेसिंग से जुड़े। डीएम अवनीश कुमार राय ने अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन शासन की मंशा के अनुरूप करते हुए रैंकिंग में सुधार करें तथा आमजन की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरते। सीडीओ केशव कुमार ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित बताया कि जनपद को नवंबर 2025 में प्रदेश में विकास कार्यों में 43 व राजस्व कार्यों में 10वीं रैंक प्राप्त हुई थी।। वहीं दिसंबर 2025 में प्रदेश में विकास कार्यों में 36 व राजस्व कार्यों में 09वीं रैंक प्राप्त हुई है। संयुक्त रूप से राजस्व व विकास कार्यों की दिसंबर 2025 में प्रदेश में 20वीं रैंक है। कहा कि दिसंबर 2025 में 85 कार्यक्रमों में से 63 कार्यक्रमों में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुई है 05 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 04 कार्यक्रमों में सी श्रेणी तथा 05 कार्यक्रमों में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित मौजूद रहे।