Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Man Sets Himself on Fire After Domestic Dispute Escalates
बदायूं में ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने खुद को आग लगाई

बदायूं में ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने खुद को आग लगाई

संक्षेप: Badaun News - बदायूं के दहगवां में पति-पत्नी के मामूली विवाद के बाद पत्नी ने मायके के लोगों को बुला लिया। मायके पक्ष ने दामाद की पिटाई की, जिससे आहत होकर युवक ने ढाबे पर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर स्थिति...

Fri, 11 July 2025 05:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं के दहगवां में पति-पत्नी में मामूली विवाद हो जाने पर पत्नी ने मायके के लोगों को बुला लिया। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की ससुराल पहुंचकर दामाद से गालीगलौज की। इसके बाद ससुराल के लोगों ने दामाद की लात-घूंसों से पिटाई भी की। पिटाई से आहत दामाद ने ढाबे पर डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। युवक के परिजनों ने घायल को बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। थाना व गांव जरीफनगर के रहने वाले पुनीत गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता ने गुरुवार को थाना जरीफनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे छोटे भाई मोहित गुप्ता का एक माह पहले पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोहित की पत्नी भावना मायके चली गई थी। चार दिन पहले ही वह घर आई थी। फिर दोनों में कहासुनी हुई तो भावना ने मायकेवालों को फोन कर बुला लिया। गुरुवार सुबह मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और मोहित से गालीगलौज करते हुए उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर मोहित ने हाईवे किनारे स्थित ढाबे के पास खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। जब आग की लपटें उठने लगीं तो ढाबे पर मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद मोहित को एंबुलेंस से बदायूं ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पीड़ित के बड़े भाई पुनीत ने जरीफनगर पुलिस को तहरीर देकर आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है।