Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun Hosts 42nd District Children s Sports Competition Employee Suspended for Misconduct
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, नशेबाज कर्मी निलंबित

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, नशेबाज कर्मी निलंबित

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में 42 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह एक अच्छा माध्यम है। एक नशे में धुत कर्मचारी को निलंबित किया गया क्योंकि उसने महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं को परेशान किया।

Feb 12, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की शहर के इस्लामियां इंटर कालेज मैदान में तीन दिवसीय 42 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ग्राउंड में खूब दमखम दिखाया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत से अवसर प्राप्त होते हैं, लेकिन खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह अच्छा माध्यम है। इधर, कार्यक्रम स्थल पर नशेबाज कर्मचारी के पहुंचने पर बीएसस ने से निलंबित कर दिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अखिलेश दातागंज प्रथम, प्रशांत कादरचौक द्वितीय एवं करन जगत तृतीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद में हिमांशु उझानी प्रथम, कुलदीप कादरचौक द्वितीय एवं राजन दातागंज तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में कादरचौक की टीम विजेता रही, अंबियापुर की टीम उप-विजेता बनी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग संध्या उसावां प्रथम, नंदिनी सलारपुर द्वितीय, पूनम सलारपुर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में सगोपी कादरचौक प्रथम, करिश्मा कादरचौक द्वितीय, लक्ष्मी उझानी तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में कादरचौक की टीम विजेता एवं वजीरगंज की टीम उप-विजेता बनी। 200 मीटर दौड़ में कुणाल उझानी प्रथम, रवि जगत द्वितीय, अनुज कादरचौक तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में आकाश उझानी प्रथम, अरबाज समरेर द्वितीय, अनुज कादरचौक तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सोनू सलारपुर प्रथम, अर्जुन जगत द्वितीय, अनुराग उझानी तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में अंबियापुर की टीम विजेता बनी, वहीं दहगवां की टीम उप-विजेता बनी। खो-खो में कादरचौक विजेता एवं सलारपुर उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में दीक्षा सलारपुर प्रथम, नीतू उझानी द्वितीय, शिवी उझानी तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में दीक्षा सलारपुर प्रथम, वंशिका सालारपुर एवं सलोनी उझानी तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में गोसिया बी उझानी प्रथम, रुचि कादरचौक द्वितीय व स्वाती दहगवां तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में उझानी विजेता एवं बिसौली की टीम उपविजेता रही। संचालन डॉ.जुगल किशोर ने किया। ये रहे मौजूद-- जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, अशोक यादव, प्रदीप गुप्ता, किरण देवी, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, सुदेश मिश्रा,लव कुमार शर्मा, राजन यादव, रामवीर यादव, फरहत हुसैन, प्रभाकर सक्सेना मौजूद थे। प्रतियोगिता में नशे में पहुंचा कर्मी, निलंबित खेलकूद प्रतियोगिता में कर्मचारियों की व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए ड्यूटी लगायी थी, जिनमें संविलियन विद्यालय सादुल्लापुर भितारा सालारपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मी आर्येंद्र प्रकाश आर्य ने व्यवस्था में बनाने के बजाय बिगाड़ दी, आरोप है कि वह नशे की हालत में ग्राउंड में पहुंच गये वहां पर अनुचित आचरण के चलते छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं को दिक्कत हुयी। बीएसए ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;