होली मिलन समारोह पांच को मनाएंगे: गुप्ता
Mar 03, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - बदायूं में सर्व वैश्य गरिमा मंच की बैठक हुई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष का समारोह सिटी माल में 5 मार्च को शाम 3 बजे आयोजित होगा। सभी से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई।

बदायूं। सर्व वैश्य गरिमा मंच की बैठक जिला कार्यालय पर की गयी। जिसमें होली मिलन समारोह की सफलता पर चर्चा की। संरक्षक सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह सिटी माल में पांच मार्च को शाम तीन बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को पहुंचना है। शिव स्वरूप गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अजय मथुरिया, नितीश, पंकज, ओमप्रकाश, भगवान स्वरूप, जितेंद्र गिरी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


