Badaun News: मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन आज
Badaun News: कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एडीएम वित्त त्रिभुवन सिंह साथ में एसडीएम बिल्सी व एसडीएम दातागंज।

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सांसद, विधानसभा सदस्य, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कहा कि 18 जुलाई को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन की आलेख्य सूची प्रकाशित करने के बाद शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई को किया जायेगा। बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों का समाधान कर उनको समाहित करने के निर्देश दिये हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में संभाजन के बाद जिले की छह विधानसभा में कुल 1759 मतदान केंद्र एवं 2859 मतदेय स्थल थे। आयोग के दिशा निर्देश के अुनसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का संभाजन किया गया, जिसके बाद छह विधानसभा में 1755 मतदान केंद्र एवं 2779 मतदेय स्थल हो गये हैं। इस मौके पर बिल्सी एसडीएम बिल्सी राजेश कुमार सिंह व दातागंज एसडीएम विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


