बदायूं में गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान
मूसझागा थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने दबाव से आहत होकर अपनी जान दे दी। बुधवार रात युवती ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी और तमाम अफसर...
मूसझागा थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने दबाव से आहत होकर अपनी जान दे दी। बुधवार रात युवती ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी और तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। आईजी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।
मंगलवार शाम किशोरी के साथ गांव में युवकों ने गैंगरेप किया था। घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस-प्रशासन ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। इसी बीच बुधवार को किशोरी का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। शाम को पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर रात युवती ने फांसी लगा ली। परिजन सुबह कमरे में पहुंचे तो किशोरी को फंदे पर झूलता देख सन्न रह गए।
गैंगरेप के लिए बदनाम है मूसाझाग थाना
जिले का मूसाझाग थाना गैंगरेप की घटनाओं को लेकर बदनाम है। वर्ष 2014 में 31 दिंसबर की रात थाने के एक कमरे में दो सिपाहियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश को बदनाम कर दिया था। इसके बाद से कई और गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं। अब मंगलवार को एक और गांव में स्कूल के अंदर युवती से युवकों ने गैंगरेप कर डाला। इससे आहत किशोरी ने फांसी पर झूलकर जान दे दी है।