भाकियू ने खनन अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Feb 12, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - 11 बीडीएन 45--कलक्ट्रेट में खनन विभाग के सामने धरना देते भाकियू असली गैर राजनैतिक के पदाधिकारी।

भाकियू ने खनन अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

बदायूं। भाकियू असली गैर राजनैतिक ने जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व खनन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला। धरना देने के बाद खनन विभाग और अवैध खनन माफिया की शिकायत ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा। धरना की अध्यक्षता सूरजपाल सिंह व संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने की। ज्ञापन में कहा कि जनपद में खनन माफिया हावी हैं। कुछ राजनेताओं की सह पर जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है। खनन अधिकारी उन मशीनों को पकड़ना तो दूर उनकी तरफ देखने भी नहीं जाते हैं। जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने कहा कि जो मशीनें भट्ठे पर चल रही हैं।

उन पर कार्रवाई की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि बरेली आगरा हाईवे पर कंपनी द्वारा मिट्टी आठ से नौ फीट उठा रहे हैं जबकि अनुमति दो मीटर की होती है। दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा की स्थिति में संगठन अनिश्चितकालीन धरना करने के लिए मजबूर रहेगा। इस मौके पर हरीश पटेल, अशोक कुमार, अखिलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रताप सिंह, कमल गुप्ता, पूनम गुप्ता, राजपाल सिंह, मोहम्मद वसीम गददी, रविंद्र यादव सहित मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।