एचपीसीएल---50 हजार की इनामी अभय भाई शिवम संग फिरोजाबाद से गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

Apr 14, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता अभय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में अभय और एक कांस्टेबल घायल हुए। अभय पर 50 हजार का इनाम था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने वारदात में मुख्य भूमिका निभाई थी।

एचपीसीएल---50 हजार की इनामी अभय भाई शिवम संग फिरोजाबाद से गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

- 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता है अभय, नरखी थानाक्षेत्र में मिली थी दोनों की लोकेशन - अभय पर तहबाजारी, जमीनों पर कब्जा सहित कई मामले मूसाझाग थाने में हैं दर्ज- हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी अभय ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हुआ घायलबदायूं, संवाददाता। दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल 50 हजार के इनामी अभय प्रताप सिंह और उसके भाई शिवम प्रताप सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी अभय और कांस्टेबल प्रशांत घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मूसाझाग

थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसके चचेरे भाई अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू ने हथियार उपलब्ध कराए थे और साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे अभय प्रताप पर डीआईजी अजय साहनी ने 50 हजार रुपये का इनाम किया था।छानबीन के बाद सोमवार रात पुलिस ने फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र से अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू व उसके भाई शिवम प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभय ने वारदात में इस्तेमाल असलहों को सैजनी गांव में बंद एक मकान में छिपाने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर बरामदगी के लिए सैजनी गांव पहुंची, जहां आरोपी ने छिपाए गए लोडेड पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। कांस्टेबल प्रशांत गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर की पिस्टल, दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।ये दोनों भाइयों का आपराधिक इतिहासदोहरे हत्याकांड में शामिल अभय प्रताप के खिलाफ बदायूं जिले में पांच और बरेली में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं उसके भाई शिवम प्रताप का नाम भी विवादों में रहा है और उस पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों भाइयों के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।बयान :50 हजार के इनामी अभय सिंह और उसके भाई शिवम को फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे हथियार बरामदगी को सैजनी गांव में बंद मकान में ले गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से अभय सिंह घायल हो गया।- रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटीफोटो परिचय ::14 बीडीएन 50--मूसाझाग के सैजनी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल 50 हजार का इनामी अभय प्रताप मौके से सहारा देकर उठाता पुलिस कर्मी।14 बीडीएन 51--मूसाझाग के सैजनी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल 50 हजार का इनामी अभय प्रताप को जिला अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मी।14 बीडीएन 52--मूसाझाग के सैजनी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल 50 हजार का इनामी अभय प्रताप जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचाररत।14 बीडीएन 53--मूसाझाग के सैजनी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल सिपाही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचाररत।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।