समय से करें जनता दर्शन की शिकायतों का निस्तारण
Badaun News - समय से करें जनता दर्शन की शिकायतों का निस्तारण : डीएमसमय से करें जनता दर्शन की शिकायतों का निस्तारण : डीएमसमय से करें जनता दर्शन की शिकायतों का निस्ता

बदायूं। डीएम ने अधिकारियों से कहा, प्रत्येक कार्यालय में जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को आईजीआरएस पोर्टल संचालित किया गया है। जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का जिला स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को उसी दिन आईजीआरएस पोर्टल पर अंकित/अपलोड किया जाये। प्रत्येक विभाग द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के लिए एक निर्धारित प्रारूप पर पंजीका संधारित की जाएगी, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, प्रार्थना पत्र की प्राप्ति तिथि, संबंधित विभाग/अधिकारी का नाम एवं निस्तारण का विवरण अंकित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


