विकास कार्यों में प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंची जिला पंचायत : वर्षा
Badaun News - बदायूं जिला पंचायत ने विकास कार्यों में पिछले सालों तक 74वें स्थान पर रहने के बाद अब प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने इस सफलता को अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम बताया। पंचायत ने विभिन्न विकास कार्यों में 18435.72 लाख रुपये खर्च किए हैं।

प्रदेश में विकास कार्यों में पिछले सालों तक 74वें स्थान पर रहने वाली बदायूं जिला पंचायत ने न केवल रेटिंग में एतिहासिक उछाल मारी बल्कि प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई। इसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सदस्यों, अधिकारी कर्मचारियों ने खुशी जताई। जिला पंचायात अध्यक्ष वर्षा यादव पहले स्थान पर आना अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताते हुये उन्हें बधाई दी। कहा, बदायूं जिला पंचायत हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। ककोड़ा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण काम की किया गया है। ककोड़ा मेला को राजकीय मेला घोषित करने के लिये एक बार फिर से पहल की जायेगी। जिला पंचायत सभागार में पूर्व एमएलएसी जितेद्र यादव के साथ जिला पंचायत वर्षा यादव ने पत्रकारों से चर्चा की। बताया, पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत कराये गये विकास कार्यों में जिला पंचायत ने 4.78 करोड़ का भुगतान किया। विकास कार्यों को लेकर प्रदेश भर की जिला पंचायतों में बदायूं ने पहला स्थान प्राप्त किया。
विकास कार्यों की संख्या
बताया, जिला पंचायत ने अब तक जिले में विभिन्न वार्डो में सदस्यों के प्रस्तावों पर 1047 कार्य कराये। जिसमें से गांवों में मिट्टी, खडंजा, सीसी व लेपन के कुल 687 कार्य 13203.56 लाख रुपये से कराये। इसके अलाव नालली और नाला निर्माण के कुल 354 काम कराये। जिसमें जिला पंचायत ने 4804.20 लाख रुपये खर्च किये। जिले में जिला पंचायत ने कुल छह अमृत सरोवरों का निर्माण 427.96 लाख रुपये से कराया। जिले में कुल 18435.72 लाख रुपये विकास कार्यों में खर्च किये गये।
ककोड़ा मेला की भव्यता
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने बताया, मेला ककोड़ा को भव्यता प्रदान करने के लिये प्रयास जारी रहेंगे। गढ़ मेला की तहत ककोड़ा मेला को राजकीय मेला घोषित कराने का नये सिरे से प्रयास किया जायेगा। इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उनसे मांग करेंगे। बताया, उम्मीद है मेला ककोड़ा राजकीय मेला घोषित हो जायेगा।
सफलता के कारण
बदायूं जिला पंचायत के विकास कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने में अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत है। जिला पंचायत के सदस्यों और हम सबसे मिलकर काम किया। जिसका नतीजा बदायू जिला पंचायत प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंची। मेला ककोड़ा को राजकीय घोषित कराने के लिये फिर से प्रयास होगा।
वर्षा यादव, अ्रध्यक्ष जिला पंचायत
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


