होली के चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी अलर्ट
Badaun News - बदायूं जिला अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग होली के त्योहार के चलते अलर्ट हो गए हैं। तीन और चार मार्च को विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और ओपीडी समय पर खुलेगी। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बदायूं, संवाददाता। जनपद में होली को लेकर हादसों के चलते जिला अस्पताल प्रशासन सहहित स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। तीन व चार मार्च को विशेष रूप से अलर्ट रहेगा। इसके लिए टीमें तैनात की गई हैं। डीएम के आदेश पर डाक्टरों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और समय से शतप्रतिशत अनुपालन के साथ ड्यूटी करने को निर्देशित किया है। शहर व गांव देहात के सभी अस्पताल पूरी तरह अलर्ट दिखाई देंगे। इसके लिए पत्राचार शुरू कर दिया है और ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। जिला पुरुष अस्पताल में होली के त्योहार को लेकर अलर्ट मोड़ पर कर दिया गया है।
जिला पुरुष अस्पताल में होली के पर्व पर भी चिकित्सा सुविधाएं बेहतर व्यवस्थाओं के साथ उपलब्ध रहेंगे। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस के अनुसार रविवार को अवकाश रहा। इसलिए सोमवार दो मार्च को ओपीडी पूरे समय खुलेगी। इसके अलावा तीन मार्च को ओपीडी 11.30 बजे तक खोलेंगे। जिससे मरीजों को चिकित्सा उपचार मिल सके और लोगों को दिक्कत न हो। वहीं जिला पुरुष अस्पताल में तीन व चार मार्च को होली के पार्व पर इमरजेंसी ड्यूटी को लेकर डॉक्टरों व कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तीन मार्च को सुबह आठ बजे से दो बजे तक डॉ. विकास शर्मा, दोपहर दो से रात्रि आठ बजे तक डॉ. प्रदीप कुमार, रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ. विशेष कुमार की ड्यूटी रहेगी। वहीं चार मार्च को सुबह आठ बजे दोपहर दो बजे तक डॉ. वसीम नेत्ररोग विशेषज्ञ, दोपहर दो बजे से रात्रि आठ बजे तक डॉ. रियाज हड्डी रोग विशेषज्ञ, रात्रि आठ बजे से पांच मार्च की सुबह आठ बजे तक डॉ. एनके सिंह रहेंगे। वहीं अतिरिक्त टीम में डॉ. वागीश वार्ष्णेय हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. एसएन कमल वरिष्ठ फिजीशियन, डॉ. राजेश वर्मा वरिष्ठ फिजीशियन ऑनकाल रहेंगे। जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाएं बेहतर रहेंगी। जिला अस्पताल में होली त्योहार को लेकर तैयारियां कर ली हैं। इमरजेंसी तीन मार्च तक खोली जायेगी। बाकी इमरजेंसी को अलर्ट मोड़ पर रखा है वार्ड तैयार कर दिया हैं। मरीजों को बेहतर उपचार दिया जायेगा। डॉ. अमित वार्ष्णेय, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


