ईरान--युद्ध को लेकर शासन ने मांगा लोगों का डाटा

Mar 03, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - युद्ध को लेकर शासन ने मांगा लोगों का डाटायुद्ध को लेकर शासन ने मांगा लोगों का डाटायुद्ध को लेकर शासन ने मांगा लोगों का डाटायुद्ध को लेकर शासन ने मांगा

ईरान--युद्ध को लेकर शासन ने मांगा लोगों का डाटा

बदायूं। ईरान-इजरायल तथा खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। खाड़ी सहित इजराइल, कतर संग अन्य देशों में मौजूद जिले के लोग का शासन ने डाटा जिला प्रशासन से मांग लिया है। वहीं जिला प्रशासन ने तहसीलों से डाटा मांग लिया है। अधिकारी डाटा तलाशने में लगे हैं। तहसीलों ने दिनभर तालाश की तो एक ही व्यक्ति का डाटा मिला है। सोमवार को डीएम अवनीश राय ने शासन के आदेश पर सभी एसडीएम को आदेश दिया है। कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार ईरान-इजरायल तथा खाड़ी के अन्य देश आदि में युद्ध संघर्ष से प्रभावित नागरिकों का विवरण चाहा गया है।

इसको लेकर सभी एसडीएम को आदेश दिया है। जिसमें कहा कि इस संबध में यदि आपकी तहसील क्षेत्र का कोई व्यक्ति ईरान-इजरायल के युद्ध संघर्ष से प्रभावित हुआ हो तो उसकी सूचना जानकारी दी जाये। डीएम के आदेश पर पूरा जिला प्रशासन ए‌वं सभी तहसील डाटा तैयार करने में लग गईं। इस बीच बदायूं, सहसवान, बिल्सी, बिसौली तहसील तो कोई जानकारी नहीं दे सकी है। दातागंज तहसील ने जरूर एक व्यक्ति की सूचना दी है। जिसमें दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव अस्थरमई निवासी विवेक विक्रम सिंह पुत्र समरपाल सिंह दुबई शहर में रहते हैं और वहां नौकरी करते हैं। उनका डाटा तहसील प्रशासन को दिया है, जिसको जिला प्रशासन ने शासन को डाटा भेज दिया है। कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया डीएम ने सभी तहसीलों से सूचना मांगने के साथ-साथ कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी कर दिया है। जिससे कोई भी परिवार अपने परिवारों के बारे में जानकारी आसानी से दे सके। इसके लिए कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7505389289 तथा 9756804590(आईसीसीसी) पर तत्काल सूचना दे सकते हैं। यह मांगा है विवरण 1- व्यक्ति का नाम। 2- पिता/अभिभावक का नाम। 3- व्यक्ति का मोबाइल नंबर। 4- जनपद बदायूं में व्यक्ति का निवास स्थान (पूरा पता)। 5- वर्तमान में किस देश में फंसे हैं। 6- व्यक्ति का विदेश जाने का‌ उद्देश्य ( नौकरी/पढ़ाई/व्यापार) आदि।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।