Badaun News: चार दिन के लिये बदायूं डिपो को फिर से झटका
Badaun News: चार दिन के लिये बदायूं डिपो को फिर से झटका चार दिन के लिये बदायूं डिपो को फिर से झटका चार दिन के लिये बदायूं डिपो को फिर से झटका चार दिन के लिये बदायू

Badaun News: बदायूं। कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगमता के लिये शुक्रवार शाम से लागू रूट डायवर्जन से बदायूं डिपो को फिर से झटका लगेगा। रूट डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसें घूम कर संचालित होती हैं, जिसकी वजह से यात्री कम मिलते हैं और तेल अधिक खर्च होता है, जिससे डिपो को नुकसान होता है। सावन के पहले सोमवार को लागू रूट डायवर्जन में बदायूं डिपो के लिये चार दिन में 48 लाख की आय कम मिली एवं 32 लाख का बसें किलोमीटर बढ़ने से तेल अधिक पी गयीं। कुल मिलाकर चार दिन में बदायूं डिपो को 80 लाख का नुकसान हुआ। वहीं अब फिर से दूसरे सोमवार को लेकर लागू रूट डायवजर्न में बदायूं डिपो को इतना ही फिर नुकसान उठाना पड़ेगा।बदायूं
डिपो की आनंदबिहार जाने वाली बसें रूट डायवर्जन में बनकोटा से एक्सप्रेस-वे से संचालित होती हैं। बरेली जाने वाली बसें कुंवरगांव, आंवला होकर बरेली चलती हैं। फर्रुखाबाद, जलालाबाद जाने वाली बसें डहरपुर से म्याऊं होकर पास होती हैं, इससे दूरी बढ़ जाती है और यात्री कम मिलते हैं। इस बार निगम यात्रियों से दूरी बढ़ने का किराया नहीं ले रहा है, इससे और भी ज्यादा नुकसान है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि रूट डायवर्जन का पालन कराया जा रहा है, लेकिन डिपो को नुकसान काफी हो रहा है।


