धर्म छुपा कर निकाह करने और उत्पीड़न के मामले में मुकदमा
Badaun News - कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दर्ज मुकदमा धर्म छुपा कर निकाह करने और उत्पीड़न के मामले में मुकदमा धर्म छुपा कर निकाह करने और उत्पीड़

बदायूं। न्यायालय के आदेश पर धर्म छिपाकर निकाह करने, मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में पांच लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, विरोध करने पर मारपीट और शारीरिक प्रताड़ित किया। दातागंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कि वह उसके पहला पति आमीन उर्फ सोनू पुत्र सरवर गांव नौनी टिकन्ना दातागंज जिला बदायूं का निवासी था। बीमारी के चलते 13 अप्रैल 2021 को उसका निधन हो गया था।
इसके बाद पीड़िता अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ अपने माता-पिता के घर रहने लगी। गांव के शकील ने पीड़िता के परिवार को रिश्ता सुझाया, जिसे मानते हुए 27 अप्रैल 2025 को उनका निकाह समीर खां पुत्र कृष्णा गुप्ता से करवा दिया गया। शादी के बाद पीड़िता ने बताया कि उनके पति का वास्तविक नाम कृष्णा गुप्ता है और वह हिंदू धर्म का है, जबकि उसने झूठ बोलकर मुसलमान बनकर निकाह किया। पीड़िता ने बताया कि ससुर संजीव कुमार उर्फ सोनू खां, दो सास रुबी और खुशनुमा खां व ननद बार-बार उन्हें बाहरी पुरुषों के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे। ससुर संजीव कुमार उर्फ सोनू खां ने संबंधों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की और परिवार का धर्म छिपाकर लोगों को धोखा दिया। 22 अगस्त 2025 को दो बाहरी पुरुष ससुराल आए और पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट हुई। सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के दरवाजा खटखटाने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


