परीक्षा केंद्रों के पास तैनात रहीं एंबुलेंस
Badaun News - बदायूं। गर्मी और उमस का मौसम चल रहा है इस बीच पीईटी 2025 की परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुविधा व संसाधनों
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 7 Sep 2025 04:45 AM

बदायूं। गर्मी और उमस के बीच पीईटी 2025 को संपन्न कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुविधा व संसाधनों के बीच परीक्षा को कराया गया है। परीक्षार्थियों का कहीं अचानक स्वास्थ्य खराब न हो जाये इसलिए परीक्षा केंद्रों के आसपास प्वाइंट पर एंबुलेंस की सुविधा रही है। अभ्यार्थी की तबीयत खराब होते ही तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाये और उपचार दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे पांच प्वाइंट पर एबुलेंस रही है और एबुलेंस की टीम अलर्ट रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




