ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं क्लब को 17 को होगा चुनाव, अधिकारी नामित

बदायूं क्लब को 17 को होगा चुनाव, अधिकारी नामित

प्रशासन ने बदायूं क्लब के चुनाव को आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है और अधिकारी नामित कर दिये गये हैं, वहीं क्लब के सदस्यों...

बदायूं क्लब को 17 को होगा चुनाव, अधिकारी नामित
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 02 Jan 2021 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रशासन ने बदायूं क्लब के चुनाव को आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है और अधिकारी नामित कर दिये गये हैं, वहीं क्लब के सदस्यों में हलचल के साथ ही चुनाव लड़ने के लिये गुटबाजी शुरू कर दी है। सदस्यों से कुर्सी पर कब्जा करने वाले भी संपर्क करने में लगे हैं। जिससे बदायूं क्लब का महौल गर्म हो गया है।

बदायूं क्लब के चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारी नामित कर दिया है। वार्षिक चुनाव के लिये जिला राजस्व अधिकारी सीपी सरोज को लगा दिया है, उनके नेतृत्व में चुनाव कराया जायेगा। बदायूं क्लब का यह चुनाव वर्ष 2020-21 के लिये पदाधिकारियों के बीच कराया जायेगा। यह चुनाव 17 जनवरी रविवार को किया जायेगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जायेगा। यह चुनाव उपाध्यक्ष पद से लेकर लेखा परीक्षक तक के पद पर चुनाव कराया जायेगा। इसमें उपाध्यक्ष पद के लिये नामांकन शुल्क एक हजार रुपये रखा है, वहीं अन्य पदों के लिये पांच सौ रुपये का शुल्क रखा है। इसके लिये प्रशासन द्वारा आदेश का पालन करना होगा। इधर बदायूं क्लब में राजनीति शुरू हो गई है, पद पर दावेदारी करने वाले सदस्यों से संपर्क करने में लगे हैं।

इन पदों को होगा चुनाव

बदायूं क्लब के लिये चुनाव कराया जायेगा। इसमें चुनाव उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, सह सचिव प्रशासन, संस्कृतिक सचिव, क्रीड़ा सचिव, जन संपर्क सचिव, लेखा परीक्षक पद पर किया जायेगा। इसके लिये सदस्य मतदान करेंगे।

किस समय होगा चुनाव

बदायूं क्लब को चुनाव 17 जनवरी रविवार को होगा। चुनाव नामांकन तीन से पांच जनवरी तक दोपहर 11 से तीन बजे तक होगा। वहीं नामांकन पत्रों की जांच छह जनवरी को 11 से तीन बजे तक होगी। इसके अलावा नाम वापसी सात जनवरी को 11 बजे से तीन बजे तक होगा। वहीं मतदान 17 जनवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक किया जायेगा। वहीं मतगणा 17 जनवरी को चार बजे से की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें