होली मिलन समारोह में गूंजी प्रिया की सफलता की गूंज
Badaun News - बदायूं में जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तहत होली मिलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाजसेवियों ने सहभागिता की और यूपीएससी में 45वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्रिया सिंह चौहान की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीडीओ राजपाल सिंह चौहान ने की।

बदायूं, संवाददाता। जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में संगठन मुख्यालय पर होली मिलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवियों और साहित्यकारों ने सहभागिता कर परस्पर शुभकामनाएं साझा कीं। समारोह में वक्ताओं ने जनपद की बेटी प्रिया सिंह चौहान की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। रविवार को जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में आयाजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीडीओ राजपाल सिंह चौहान ने की। पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं की बेटी प्रिया सिंह चौहान ने यूपीएससी की परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
डॉ. कमला महेश्वरी और राजवीर सिंह तरंग ने होली व नारी सशक्तिकरण पर काव्यपाठ किया। सेवानिवृत्त एडीएम रामवीर सिंह मौजूद रहे। एमएल गुप्ता ने संगठन का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़,दयाराम व्यास, आचार्य प्रताप सिंह, देवी सिंह देवड़ा, राम लखन, नेत्रपाल सिंह, प्यारे लाल, पंकज भारद्वाज, मनसुख लाल गुप्ता, धनपाल सिंह, प्रताप सिंह आचार्य, राजपाल सिंह राठोड़, सुरेशपाल सिंह, कृष्ण गोपाल, राजवीर सिंह तरंग , उदित प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


