ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं बाईपास की सोतनदी पर 16 करोड़ से सेतु निगम बनाएगा पुल

बदायूं बाईपास की सोतनदी पर 16 करोड़ से सेतु निगम बनाएगा पुल

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई...

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई...
1/ 2सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई...
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई...
2/ 2सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 20 Jul 2019 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर पुल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा।

90 मीटर लंबे पुल निर्माण में 16 करोड़ खर्च होंगे। वर्तमान में पुल निर्माण न होने की वजह से बाईपास पर दीवार खड़ी कर दी गई थी। अब सरकार ने सेतु निगम को पुल बनाने के लिए स्वीकृति दे दी है जो एक बड़ी सौगात है।शुक्रवार को शहर एवं जिले की जनता के लिए सरकार से एक बड़ी सौगात मिल गई है।

नवनिर्वाचित सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बेहतर गंभीर रहते हैं। विधायक ने अपनी विधानसभा में काफी बदलाव कर दिया है, तो सांसद ने आते ही बदायूं के विकास कार्यों को एजेंडा बनाकर रफ्तार दिला रही हैं। सरकार में बार-बार मुद्दा उठाने के बाद अब आकर बाईपास पर पुल मंजूर कराने का कामयाबी मिली है। बरेली-मथुरा हाईवे से बीआरबी स्कूल तक सवा आठ किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण 2019 की शुरूआत में पूरा हो गया था। लेकिन सोतनदी पर पुल निर्माण न होने की वजह से बाईपास का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा था।

इस मुद्दे के लिए सीएम के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी पुल स्वीकृति की आवाज उठाई थी। बीते दिनों वेय वित्त समिति की बैठक में पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया। पुल मूंजरी दिलाने के लिए लोग सांसद व सदर विधायक का आभार जता रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से वायदा किया गया था वह पूरा हो गया है। शहर में नहीं लगेगा जामबाईपास पर पुल निर्माण होने के बाद बरेली आगरा की ओर आने जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन शहर के बाहर होकर निकल जाएंगे। जिसकी वजह से शहर में जाम नहीं लगेगा। बाईपास चालू न होने की वजह से अब तक जाम की समस्या बन रही है।

क्योंकि पुल निर्माण न होने की वजह से बाईपास से भारी वाहन नहीं गुजर पाते हैं।बाईपास पर लगा दी थी दीवारपुल निर्माण न होने की वजह से आवागमन नहीं हो पा रहा था। सोत नदी पर वाहन गुजरने के दौरान हादसे का भय था। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने एआरटीओ दफ्तर के समीप बाईपास पर दीवार लगवा दिया था। लेकिन जल्द बाइपास पर लगी दीवार टूट जाएगी। क्योंकि अब पुल निर्माण की घड़ी नजदीक आ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें