प्राइवेट कंपनी के हवाले वर्कशॉप, शत प्रतिशत बसें ऑनरूट

Mar 07, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - 06 बीडीएन 34--बदायूं में दातागंज रोड पर स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में खड़ी बसें।बदायूं में दातागंज रोड पर स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में खड़ी बसें।

प्राइवेट कंपनी के हवाले वर्कशॉप, शत प्रतिशत बसें ऑनरूट

बदायूं। रोडवेज वर्कशॉप प्राइवेट कंपनी के हवाले होने के बाद से शतप्रतिशत बसों का संचालन हो रहा है। अब कोई भी बस मेंटीनेंस के अभाव में ऑफ रूट नहीं हो रही है। यह स्पष्ट निगम की एक रिपोर्ट के माध्यम से हुआ है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि वर्कशॉप प्राइवेट कंपनी के हाथ जाने के बाद से सुधार हुआ है।बदायूं का वर्कशॉप प्राइवेट कंपनी के हवाले हो चुका है। इसके बाद प्राइवेट कंपनी द्वारा बसों का मेंटीनेंस कराया जा रहा है। जब से वर्कशॉप प्राइवेट कंपनी के हवाले हुआ है, तब बसें मेंटीनेंस के अभाव में खड़ी नहीं हो रही है।

यही वजह है कि त्योहारी सीजन में शत प्रतिशत 175 बसें ऑन रूट हैं, इनमें 107 बसें दिल्ली रूट पर संचालित करायी जा रही हैं, जबकि 68 बसें बरेली, चंदौसी, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, दातागंज, मथुरा, गंजडुडवारा, अलीगढ़ रूट पर संचालित करायी जा रही हैं। प्राइवेट कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा ट्रिप से आने के बाद प्रत्येक बस का रूटीन चेकअप कराया जाता है, इसके बाद पुन: बस के लिए रूट पर भेज दिया जाता है। पूर्व में बसें मेंटीनेंस के अभाव में खड़ी रहती थी, जिसकी वजह से जहां यात्रियों को दिक्कत होती थी, वहीं निगम को भी आय कम मिलने पर नुकसान उठाना पड़ता था। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि एक भी बस मेंटीनेंस के अभाव में नहीं रुक रही है। सभी बसें ऑन रूट हैं। जिससे यात्रियों को सफर में सहुलियत मिल रही है, साथ ही निगम की आय में भी इजाफा हुआ है।ड्यूटी से नहीं रुकते चालकवर्तमान में शत प्रतिशत बसें ऑनरूट होने से चालक, परिचालक ड्यूटी से नहीं रुक रहे हैं। पूर्व में बसें मेंटीनेंस के अभाव खड़ी रहती थी, तब चालक, परिचालकों को ड्यूटी की समस्या भी आती है, इन दिनों चालक, परिचालकों को पूरी ड्यूटी मिल रही हैं।आय में इजाफा हुआपूर्व में त्योहारी सीजन में भी निगम की आय 20 लाख के आसपास रहती थी, लेकिन इन दिनों निगम को 30 से 35 लाख रुपये प्रतिदिन आय मिल रही है। इससे निगम अफसर खुश हैं। आय के मामले में बदायूं डिपो आगे जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।