सड़क निर्माण के दौरान भाजपा नेता बने ठेकेदार संग धक्का-मुक्की

Mar 04, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं के सहसवान तहसील के गांव जरीफपुर गढ़िया में सीसी निर्माण के दौरान ठेकेदार भाजपा नेता और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों ने वाइब्रेटर न लगाने और मानक के अनुसार सामग्री न डालने का आरोप लगाया। इस दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला दो महीने पुराना बताया जा रहा है।

सड़क निर्माण के दौरान भाजपा नेता बने ठेकेदार संग धक्का-मुक्की

बदायूं, संवाददाता। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव जरीफपुर गढ़िया में सीसी निर्माण के दौरान ठेकेदार बने भाजपा नेता और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की संग मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोकझोंक की वजह वाइब्रेटर न लगाना स्पष्ट हो रहा है। इसके अलावा सीसी मार्ग में मानक अनुसार मसाला न लगाने का आरोप लगाया है। लिखित में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वीडियो सपा के एक समर्थक ने अपनी फेसबुक आईडी पर भी शेयर किया है। जिसके बाद से लोग अपने अपने तरीके से इस पर अपनी राय रख रहे हैं।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण के दौरान एई खड़े हैं। इन लोगों से ग्रामीण निर्माण को लेकर आपत्ति कर रहे हैं। बतादें कि सहसवान क्षेत्र के गांव जरफपुर गढ़िया में 600 मीटर सीसी का निर्माण करीब 48 लाख रुपये से कराया गया है। सीसी निर्माण के बाद ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार भाजपा नेता अंकित मौर्य व सुधीर श्रीवास्तव से वाइब्रेटर लगाने के लिए कहा गया, लेकिन ठेकेदार बने भाजपा नेता ने वाइब्रेटर लगाने से मना कर दिया। इसके अलावा आपत्ति थी कि एक घना मसाला में 24 कट्टे सीमेंट के डालने थे लेकिन भाजपा नेता केवल 13 से 14 कट्टा ही डलवा रहे थे। इसको लेकर ग्रामीण नाराज थे। ग्रामीणों का कहना था कि खराब गुणवत्ता में मार्ग बनाया जा रहा है। भाजपा नेता होने के आगे पीडब्ल्यूड़ी के अधिकारी भी कुछ कह नहीं पा रहे थे। जिसको लेकर ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बादधक्का-मुक्की और मारपीट तक नौबत पहुंच गई। इस दौरान वीडियो बना रहे ग्रामीण पर दोनों भाजपा नेताओं ने झपट्टा मारकर हमला बोल दिया। जिसके बाद ग्रामीण का मोबाइल गिर गया। इस बात से गुस्साये ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच तीखी नोकझोक के साथ जमकर खींचतान व धक्का मुक्की हुई। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कर दिया। इधर किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो और मामले को लेकर सीडी टू एक्सईएन वंदना सोनकर ने बताया उन्हें इस प्रकार का कोई वीडियो नहीं मिला है न ही कोई लिखित में शिकायत शिकायत आयी है। यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। वीडियो दो महीने पुराना है। सड़क का निर्माण चल रहा था मजदूरों और कर्मचारियों से ग्रामीण अभद्रता कर रहे थे इसीलिए वहां हम गए थे। हमने कोई विवाद नहीं किया है। सड़क में कोई मानक की दिक्कत नहीं है। अंकित मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री बृज क्षेत्र युवा मोर्चा जरीफपुर गढ़िया में निर्माण कार्य चल रहा था। दो महीने पुराना मामला है, सड़क का सही निर्माण कर मामला शांत करा दिया था ग्रामीणों को संतुष्ट कर दिया है अब कोई मामला नहीं है। सुधीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री भाजपा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।