जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज
Badaun News - The district bar association's annual election is today.The district bar association's annual election is today.The district bar association's annual

बदायूं। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार 21 जनवरी को होगा। जिसमें 20 पदों पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गये थे। अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद दो प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद बाद मतगणना शुरू होगी, देररात परिणाम घोषित किया जायेगा। इस बार अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र, देव पाल सिंह, देवेंद्र कुमार, गेंदन लाल बघेल मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जौहरी व दिनेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मरगूब अहमद खान के बीच मुकाबला है। सबसे रोचक महासचिव पद पर कृष्ण गोपाल पाठक, संदीप कुमार मिश्रा के बीच होगा।
संयुक्त सचिव प्रशासन नीलम रानी, विनोद बाबू सक्सेना, जसवीर सिंह, अमित कुमार सोलंकी, याकूब अली खान, भानु प्रताप… सिंह के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव प्रकाशन अनिल कुमार यादव,आशू मियां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय मुकेश कुमार वैश्य, नीलू मिश्रा, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, कौशल मिश्रा मैदान में हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सुमन कश्यप, नीरज सक्सेना, आनंद सिंह, किरन रानी, राष्ट्र गौरव, पवन कुमार गौतम, फरमान अली, सतीश पाल, कुमारेश कुलश्रेष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए आदित्य कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा मैदान में हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




